माफिया मुख्तार अंसारी के साले को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जबरन कब्जे के मामले में आया बड़ा फैसला
Uttar Pradesh News: पूर्वांचल के माफिया डॉन पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) से जुड़ी बड़ी खबर है. गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने शुक्रवार…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: पूर्वांचल के माफिया डॉन पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) से जुड़ी बड़ी खबर है. गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने शुक्रवार को माफिया मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद की जमानत याचिका खारिज कर दी है. गाजीपुर के व्यापारी नेता अबु फकर खां की भूमि को जबरदस्ती बैनामा कराने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट अरविंद मिश्रा की अदालत ने माफिया मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद की जमानत अर्जी को खारिज कर दी. इस मामले की पुष्टि एमपी एमएलए कोर्ट के एडीजीसी क्रिमिनल नीरज श्रीवस्तव ने की है.