लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: जलती चिता के बगल में क्यों लेट गया था बुजुर्ग, प्रशासन ने बताई ये बड़ी वजह

कानपुर जिले में एक बुजुर्ग का जलती चिता के बगल में सोने का वीडियो वायरल है. इस वीडियो का कानपुर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

कानपुर जिले में एक बुजुर्ग का जलती चिता के बगल में सोने का वीडियो वायरल है. जब बुजुर्ग से पूछा गया कि ऐसा क्यों किया तो उसका जवाब था कि उसे बहुत ठंड लग रही थी इसलिए वहां जाकर लेट गया. वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया पर प्रशासन को लेकर कई सवाल उठने लगे. जिसका असर यह हुआ कि कुछ ही समय बाद कानपुर नगर निगम की टीम भैरव घाट पर पहुंची, जहां से वीडियो वायरल हुआ था. उसके बाद बुजुर्ग को ढूंढ कर उन्हें पास ही में बने रैन बसेरे में ले जाया गया.