लेटेस्ट न्यूज़

सपा पर बरसे CM योगी, बोले- हम निवेश और ये जाति की बात करते हैं, शकुनि को पालेंगे तो सत्यानाश तय

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान सीएम योगी ने उत्तर…

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव
social share
google news

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया. विधान परिषद में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “2017 के पहले प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट था. प्रदेश में संगठित अपराध के साथ समानांतर सरकार चलती थी. बहन-बेटियों को सुरक्षा का खतरा था. मगर आज 6 साल में उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है. युवा आज गर्व से कहते हैं कि वह उत्तर प्रदेश से हैं.”