UPTak Baithak Logo

अर्थी पर रखे शव से लिपटा और रोता रहा बंदर, फिर श्मशान घाट तक गया, ये रिश्ता कर देगा इमोशनल

अमरोहा में बंदर और इंसान के बीच रिश्ते की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. हर कोई हैरान है कि क्या कोई बंदर किसी इंसान से इस तरह से भी जुड़ा हो सकता है.

ADVERTISEMENT

अर्थी पर रखे शव से लिपटा और रोता रहा बंदर, फिर श्मशान घाट तक गया, ये रिश्ता कर देगा इमोशनल
अर्थी पर रखे शव से लिपटा और रोता रहा बंदर, फिर श्मशान घाट तक गया, ये रिश्ता कर देगा इमोशनल
social share
Google CTA

Amroha News: इंसान और जानवर में रिश्ता सदियों से रहा है. समय-समय पर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जो इस रिश्ते को सुर्खियों में ले आते हैं. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सामने आया है. दरअसल अमरोहा में एक बंदर मृत शख्स के शव के पास में जाकर बैठ गया. जब उस शख्स की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो वह बंदर भी उसकी अंतिम यात्रा में शामिल हुआ और श्मशान तक जा पहुंचा. यहां तक की जब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं कर दिया गया, तब तक बंदर वहीं मौजूद रहा.