लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार-अफजाल के बाद कौन संभालेगा अंसारी ब्रदर्स की विरासत? परिवार पर ही दर्ज 97 केस

गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को 10 साल और उनके भाई अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा सुना दी है.…

ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari and Afzal Ansari
Mukhtar Ansari and Afzal Ansari
social share
Google CTA

गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को 10 साल और उनके भाई अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा सुना दी है. 2007 में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हुए मामले में कोर्ट द्वारा अंसारी ब्रदर्स को सजा सुनाई गई है. अब इसके बाद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता का चला जाना भी तय माना जा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि कभी यूपी की सियासत के जाने-माने चेहरे रहे अंसारी भाइयों की ये जोड़ी अब सियासत से बाहर हो गई है.