UP: अब जूता कारोबारियों पर छापा, जानें कौन हैं मन्नू अलघ, मानसी चंद्रा और विजय आहूजा?
उत्तर प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई कारोबारियों के ठिकानों पर पड़ रहे छापों से सियासत तेज हो गई है.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई कारोबारियों के ठिकानों पर पड़ रहे छापों से सियासत तेज हो गई है. कारोबारी पीयूष जैन और समाजवादी पार्टी (एसपी) के एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने मंगलवार, 4 जनवरी को और कई जगह ताबड़तोड़ छापे मारे. आपको बता दें कि आगरा में आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को तीन जूता कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए उनके ठिकानों पर छापे मारे. मिली जानकारी के अनुसार, आगरा में मन्नू अलघ, मानसी चंद्रा और विजय आहूजा नाम के तीन बड़े जूता कारोबारियों के यहां रेड पड़ी है.