DRDO DEAL Apprentice: डीआरडीओ में निकलीं अप्रेंटिस की नौकरियां, जानें सैलरी से लेकर आवेदन तक की पूरी डिटेल
DRDO Apprentice Recruitment 2026: DRDO की डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन लेबोरेटरी (DEAL) ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिस भर्ती निकाली है. चयनित अभ्यर्थियों को एक साल का प्रशिक्षण और 12,300 रुपये तक मासिक वजीफा मिलेगा. जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Government Jobs
DRDO Apprentice Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन लेबोरेटरी (DEAL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवारों को एक साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.