Fatehpur News: फतेहपुर में जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur Crime News: फतेहपुर के सरकंडी खास गांव में जमीन के कुछ फीट हिस्से को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. बड़े भाई समेत चार लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बहन की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार बिखर गया.
ADVERTISEMENT

फतेहपुर में जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur Crime News: जिले के सरकंडी खास गांव में जमीन बंटवारे और सहन में लकड़ी गाड़ने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पारिवारिक झगड़े में एक युवक की जान चली गई . जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी ,सब्बल और फावड़ा भी बरामद कर लिया है.