लखनऊ अग्निकांड मामले में सस्पेंडेड फायर अधिकारी पहुंचे थे CM योगी के पास, लेकिन अब तो पूरा केस ही पलट गया!
लखनऊ अग्निकांड में निलंबित फायर अधिकारी कमलेंद्र कुमार सिंह के यू-टर्न ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं. पहले बड़े अधिकारियों पर आरोप लगाने वाले अधिकारी ने अब माफी मांगते हुए बयान से किनारा कर लिया है. जांच और कार्रवाई जारी है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Fire Incident Update
Lucknow Fire Incident Update: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में सस्पेंड हुए एक अधिकारी के यू-टर्न ने प्रशासनिक गलियारों में खलबली मचा दी है. कल तक अपने निलंबन को गलत ठहराने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखने वाले और बड़े अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाने वाले इंदिरा नगर के फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर कमलेंद्र कुमार सिंह अपने ही बयानों से पूरी तरह पलट गए हैं. उन्होंने एक नया वीडियो जारी कर अपने पहले के वीडियो पर माफी मांग ली है और कहा है कि उन्हें किसी ने भ्रमित करके वह बयान दिलवाया था. 15 लोगों की मौत के इस संवेदनशील मामले में एक तरफ 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और 4 आरोपी जेल जा चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ सस्पेंडेड अधिकारी का कुछ ही घंटों में सुर बदल जाना अब कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है.