UPTak Baithak Logo

कानपुर: जब अस्‍पताल में डेड बॉडी का इलाज करने लगे डॉक्टर, फ‍िर 2 घंटे बाद परिजनों से कही ये बात

Kanpur News: कानपुर में भी एक युवक की मौत चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, युवक का एक्सीडेंट में मौत डॉक्टरों ने पुलिस के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: कानपुर में भी एक युवक की मौत चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, युवक का एक्सीडेंट में मौत डॉक्टरों ने पुलिस के द्वारा उसकी बॉडी पोस्टमार्टम कराने को भेजी थी. लेकिन यहां पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों को लगा कि उसका युवक जिंदा है, इसके बाद पर‍िजनों ने पुलिस से जबरन शव लेकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे. इसके बाद पर‍िजनों ने अस्‍पताल से उसका इलाज करने को कहा. यहां डॉक्‍टरों ने ईसीजी के बाद युवक को भर्ती कर ल‍िया. भर्ती करने के बाद दो घंटे तक उपचार किया गया. इसके बाद उसे मृत घोषित किया. इस घटना के बाद व‍िधनू सीएचसी के डॉक्टरों पर सवाल उठ रहे हैं.