गोरखपुर की छोहाड़ी देवी ने जमा किया 197 करोड़ का बिजली बिल! अधिकारियों के उड़े होश
Uttar Pradesh News : गोरखपुर के ग्रामीण वितरण खण्ड द्वितीय के नौसढ उपखंड पर एक ऐसा वाकया सामने आया जिसके बाद गोरखपुर से लेकर लखनऊ…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : गोरखपुर के ग्रामीण वितरण खण्ड द्वितीय के नौसढ उपखंड पर एक ऐसा वाकया सामने आया जिसके बाद गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया. दरअसल, बिजली निगम के ऑपरेटर की लापरवाही और सिस्टम की खामियों की वजह से एक उपभोक्ता का एक अरब से अधिक का बिल जमा हो गया. जब कुछ समय बाद हिसाब में मिलान करने की बारी आयी तब जाकर यह लापरवाही पकड़ में आयी जिसके बाद गोरखपुर वितरण खंड में हड़बड़ाहट की स्थिति बन गई. देर रात तक उस बिल के सुधार के लिए माथापच्ची हुई.