लेटेस्ट न्यूज़

बलिया की सीमा राजभर: सुभासपा छोड़ कैसे बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानें सियासी सफर

ADVERTISEMENT

बलिया की सीमा राजभर का राजनीतिक सफर. जानें क्यों उन्होंने ओम प्रकाश राजभर की पार्टी छोड़ी और कैसे अब वे समाजवादी पार्टी में महिलाओं और राजभर समाज की बड़ी नेता बनकर उभरी हैं.

social share
google news

बलिया की राजनीति से निकलकर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली सीमा राजभर इन दिनों उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाली सीमा राजभर ने बहुत कम समय में खुद को राजभर समाज की एक प्रखर महिला नेता के रूप में स्थापित किया है.