यूपी में आज हुए विधानसभा के चुनाव तो सपा को मिलेंगी कितनी सीटें? अखिलेश के लिए आई गुड न्यूज
ADVERTISEMENT
UP Political News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सबके सामने हैं. बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां समाजवादी पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया है...
UP Political News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सबके सामने हैं. बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां समाजवादी पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया है. बता दें कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में 80 में से महज 5 सीट जीतने वाली सपा ने 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 सीटें जीती हैं. वहीं इंडिया गठबंधन (सपा और कांग्रेस) ने कुल 43 सीटों पर जीत हासिल की है. जाहिर सी बात है कि इस प्रदर्शन के बाद से यूपी में सपा का कॉन्फिडेंस हाई है.