Kursi Assembly Seat 2027: विकास की कसौटी पर जातीय समीकरण; क्या बीजेपी बचा पाएगी अपना किला या सपा मारेगी बाजी?
ADVERTISEMENT
Kursi Assembly Seat 2027: बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव में जातीय समीकरण और विकास कार्य होंगे मुख्य मुद्दे. मुस्लिम और दलित मतदाताओं की भूमिका होगी निर्णायक.
बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा सीट आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए एक हॉट सीट बनती जा रही है. बीजेपी, समाजवादी पार्टी (सपा), बसपा और कांग्रेस के बीच यहां वर्चस्व की जंग तेज होने वाली है. मुस्लिम, दलित और ओबीसी बाहुल्य वाली इस सीट पर हर राजनीतिक दल अपनी बिसात बिछाने में जुटा है.