राजभर को जल्दी शपथ दिला देना वरना फिर हमारे साथ न आ जाएं- शिवपाल की बात पर हंसने लगे योगी
UP Monsoon Session 2023 : यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में शुक्रवार को काफी गर्मागर्मी के साथ हंसी के ढेरों पल भी देखने को मिले.…
ADVERTISEMENT

UP Monsoon Session 2023 : यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में शुक्रवार को काफी गर्मागर्मी के साथ हंसी के ढेरों पल भी देखने को मिले. नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अखिलेश यादव ने जहां अपने संबोधन में प्रदेश सरकार को खूब घेरा, तो वहीं सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने भी चुन-चुनकर जवाब दिए. इस बीच कई मौके ऐसे आए, जब मामला निजी टीका-टिप्पणियों तक पहुंचा, लेकिन माहौल ठहाकों वाला ही देखने को मिला. इस बीच सीएम योगी के संबोधन के दौरान शिवपाल यादव ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुन योगी भी हंस पड़े.