लेटेस्ट न्यूज़

बजरंग पूनिया की अगुवाई में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले पहलवान, बृजभूषण ने कही ये बात

Wrestlers Protest: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया की अगुवाई में शीर्ष पहलवानों की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ उनके आवास पर बुधवार की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Wrestlers Protest: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया की अगुवाई में शीर्ष पहलवानों की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ उनके आवास पर बुधवार की सुबह बैठक हुई. सरकार ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पहलवानों के साथ समझौता करने का प्रयास जारी रखा है. पिछले एक महीने से भी अधिक समय से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए यह बैठक ठाकुर ने बुलाई है. वहीं, पहलवानों की खेल मंत्री से मुलाकात पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं.