कानपुर के वनखंडेश्वर मंदिर में की थी पूजा, अब सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के खिलाफ फतवा जारी
Naseem Solanki News: कानपुर सीसामऊ उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी का शिव मंदिर में जलाभिषेक का वीडियो वायरल; हिंदू और मुस्लिम समुदायों में विभिन्न प्रतिक्रियाएं.
ADVERTISEMENT

Naseem Solanki
Naseem Solanki News: कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जिसमें समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है. अपने प्रचार अभियान के दौरान नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया और दीये जलाए थे. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. अब इस मामले में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. बता दें कि इस्लामी धर्मगुरु मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताया और नसीम सोलंकी से माफी मांगने को कहा है.