लेटेस्ट न्यूज़

भूमिहार बाहुल्य सीट पर क्या बीजेपी लगाएगी हैट्रिक या दौड़ेगी सपा की साइकिल? मधुबन सीट का समझिए पूरा समीकरण

UP Kiska: मऊ की वीआईपी मधुबन विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी मुकाबला तेज हो गया है. भाजपा विकास के दम पर हैट्रिक का दावा कर रही है, जबकि सपा पीडीए फॉर्मूले और जातीय समीकरणों के सहारे वापसी की तैयारी में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and CM Yogi
Akhilesh Yadav and CM Yogi
social share
Google CTA

Madhuban Vidhan Sabha Election 2027: मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट को पूर्वांचल की सबसे हॉट और वीआईपी सीटों में गिना जाता है. घाघरा नदी के तट पर बसे इस इलाके में विकास, विस्थापन, बेरोजगारी और हर साल आने वाली बाढ़ व कटान सबसे बड़े चुनावी मुद्दे रहे हैं. वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही इस सीट पर सियासी पारा चढ़ गया है.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विकास कार्यों के दम पर यहां जीत की हैट्रिक लगाने का दावा कर रही है. वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) अपने पीडीए फॉर्मूले और जमीनी समस्याओं को लेकर भाजपा के इस गढ़ को ढहाने की तैयारी में है. आइए जानते हैं कि इस सीट का इतिहास, जातीय गणित और स्थानीय पत्रकारों का आकलन क्या इशारा कर रहा है.