Saharanpur News: राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बवाल, पूर्व सचिव बोले- महानगर अध्यक्ष ने मारा थप्पड़, कराई मारपीट
Saharanpur Congress News: सहारनपुर में राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के भीतर विवाद सामने आ गया. पूर्व सचिव प्रमजीत सिंह ने महानगर अध्यक्ष पर थप्पड़ मारने और मारपीट कराने का आरोप लगाया है. वहीं महानगर अध्यक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया.
ADVERTISEMENT

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बवाल! पूर्व सचिव बोले- महानगर अध्यक्ष ने मारा थप्पड़, कराई मारपीट
Saharanpur News: राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के भीतर विवाद खुलकर सामने आ गया. महानगर कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रमजीत सिंह ने महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी पर सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने, गाली-गलौज करने और मारपीट कराने का आरोप लगाया है. घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है. प्रमजीत सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम करीब छह बजे राम मंदिर चंदा मामले को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को दो पंक्तियों में खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया.
