लेटेस्ट न्यूज़

मुकेश सहनी का बीजेपी को अल्टीमेटम, यूपी में 101 दिनों की 'निषाद संकल्प यात्रा' का किया ऐलान

देवरिया में मुकेश सहनी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आरक्षण नहीं तो वोट नहीं. उन्होंने 2027 चुनाव से पहले निषाद समाज को एससी आरक्षण देने की मांग की और 101 दिन की आरक्षण संकल्प यात्रा का ऐलान किया.

ADVERTISEMENT

Vikassheel Insaan Party founder Mukesh Sahni
Vikassheel Insaan Party founder Mukesh Sahni
social share
Google CTA

Mukesh Sahani: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश के देवरिया में योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं' अब पूरे निषाद समाज का अंतिम संकल्प है. सहनी ने चेतावनी दी कि अगर साल 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को अनुसूचित जाति (SC) का आरक्षण नहीं मिला तो पूरा समाज भाजपा के खिलाफ लोकतांत्रिक जंग लड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में 101 दिनों की 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' निकालने का भी ऐलान किया जिसमें समाज के लोग हाथ में गंगाजल लेकर भाजपा के खिलाफ वोट न देने की कसम खाएंगे.