CBI के चक्कर में फंसने वाले हैं शिवपाल? रिवर फ्रंट मामले में बढ़ी सुगबुगाहट तो कही ये बात
UP Political News: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से नजदीकी बढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री…
ADVERTISEMENT

UP Political News: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से नजदीकी बढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल में जनसभा के दौरान चुटकी ली थी. मुख्यमंत्री ने शिवपाल यादव की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि ‘आज उनकी हालत पेंडुलम की तरह हो गई है.’ वहीं, अब शिवपाल ने सीएम योगी के वार का पलटवार किया है. इसके अलावा गोमती रिवर फ्रंट घोटाले को लेकर सीबीआई जांच की बात सामने आने पर भी शिवपाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी उन्हें पत्रकारों के हवाले से मिली है. साथ ही शिवपाल ने कहा, “जितना भी काम हुआ है वो अच्छे से अच्छा हुआ है. उसमें कोई कमी नहीं है, मैंने नियम से काम किया है.”