लेटेस्ट न्यूज़

Aaj Ka UP: क्या यूपी में संजय निषाद लड़ाएंगे बाहुबली धनंजय सिंह, बृजेश सिंह को चुनाव?

निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने धनंजय सिंह और बृजेश सिंह को टिकट देने का किया खुला समर्थन. कहा कि ये हमारे 'संरक्षक' रहे और मित्र हैं. क्या है इस बयान का मायने.

ADVERTISEMENT

Sanjay Nishad, Dhananjay Singh, Brijesh Singh news
Sanjay Nishad, Dhananjay Singh, Brijesh Singh news
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद हाल ही में एक इंटरव्यू और बयान के चलते चर्चाओं में हैं. उनसे धनंजय सिंह और बृजेश सिंह जैसे बाहुबली नेताओं को टिकट देने के सवाल पर पूछा गया तो संजय निषाद ने साफ कहा कि, 'यह लोग उस दौर में हमारे संरक्षक रहे. कांग्रेस और सपा के आतंक के वक्त यही लोग हमारी पार्टी को खड़ा-बड़ा करने में मददगार बने. हमारे समाज को संरक्षण दिया. इसलिए वो बाहुबली हों या कुछ भी, अगर उन्होंने साथ दिया है तो हमारे मित्र हैं.' संजय निषाद का यह बयान खुले तौर पर उन नेताओं का समर्थन करता दिखा, जिन्हें अक्सर बाहुबली छवि या आपराधिक पृष्ठभूमि से जोड़ा जाता है.