लेटेस्ट न्यूज़

विपक्षी दलों को छोड़ भाजपा के साथ आएंगे जयंत? रालोद चीफ ने दिया ये बड़ा बयान

Jayant Chaudhary News: राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी ने महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाने की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Jayant Chaudhary News: राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी ने महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाने की अटकलों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि उनका रुख बिल्कुल स्पष्ट है और वह विपक्षी दलों की अगली बैठक में जरूर शामिल होंगे. दरअसल, ऐसी चर्चा चल उठी थी कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जयंत भाजपा के साथ आ सकते हैं. वहीं, अब खुद जयंत ने बागपत में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा से हाथ मिलाने की अटकलों और दावों को गलत बताया है.