लेटेस्ट न्यूज़

असदुद्दीन ओवैसी के दम पर जेल में बंद अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर लड़ेगा UP चुनाव 2027? मिल गया जवाब

अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर अहमद के 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है. प्रयागराज AIMIM अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्ताव आने पर हाईकमान गंभीरता से विचार करेगा, हालांकि कानूनी अड़चनें भी अहम रहेंगी.

ADVERTISEMENT

 Atiq Ahmed elder son Omar and Asaduddin Owaisi
Atiq Ahmed elder son Omar and Asaduddin Owaisi
social share
Google CTA

क्या माफिया अतीक अहमद का सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद उमर अब जेल की सलाखों के पीछे से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है? क्या यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में उमर अहमद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के टिकट पर चुनाव लड़ता दिखाई देगा? इन तमाम सियासी अटकलों और चर्चाओं के बीच अब प्रयागराज से AIMIM के महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद का बड़ा बयान सामने आया है जिसने उमर के चुनाव लड़ने की खबरों को और हवा दे दी है.