पिता ने हमबिस्तर होने का दबाव बनाया… अर्चना यादव के पति शिवनाथ को मायके वालों ने मारा तो सामने आई ये अजीब कहानी!
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लव मैरिज करने वाले युवक-युवती पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुंडा कोतवाली में बयान दर्ज कराने के बाद घर लौट रहे इन दोनों की गाड़ी को प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर दूसरी गाड़ियों से आए लोगों ने रोक लिया और युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा.
ADVERTISEMENT

Pratapgarh Shivnath Yadav Case (Photo Edit By AI)
Pratapgarh Shivnath Yadav Case: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लव मैरिज करने वाले युवक-युवती पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुंडा कोतवाली में बयान दर्ज कराने के बाद घर लौट रहे इन दोनों की गाड़ी को प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर दूसरी गाड़ियों से आए लोगों ने रोक लिया और युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा. गंभीर हालत में युवक को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने परिवार के कई लोगों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
