लेटेस्ट न्यूज़

क्या अखिलेश यादव को महाकुंभ का निमंत्रण देंगे CM योगी आदित्यनाथ? इस सवाल पर दिया दिल-दिमाग वाला जवाब

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में हुए 'आजतक' के कार्यक्रम धर्म संवाद में सीएम योगी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस मौके पर उनसे पूछा गया कि क्या वह सपा चीफ अखिलेश यादव को कुंभ के लिए निमंत्रण देंगे? जानें सीएम योगी ने इसका क्या जवाब दिया.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ
social share
google news

CM Yogi invite to Akhilesh in Kumbh Mela: प्रत्येक 12 वर्ष पर आयोजित होने वाला महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. इस महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारियां की हैं. खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश की विभिन्न हस्तियों को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया है. वहीं, Yogi सरकार के मंत्रियों की ओर से भी निमंतरण दिया जा रहा है. इस बीच प्रयागराज में हुए 'आजतक' के कार्यक्रम धर्म संवाद में सीएम योगी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस मौके पर उनसे पूछा गया कि क्या वह सपा चीफ अखिलेश यादव को महाकुंभ के लिए निमंत्रण देंगे? जानें सीएम योगी ने इसका क्या जवाब दिया.