UPTak Baithak Logo

क्या जालौन की माधवगढ़ सीट पर बीजेपी लगाएगी हैट्रिक या सपा का पीडीए पड़ेगा भारी?

माधवगढ़ विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव को लेकर बीजेपी और सपा के बीच मुकाबला दिलचस्प है. बीजेपी की हैट्रिक, सपा का PDA समीकरण, जातीय गणित, एंटी-इंकम्बेंसी और ओवैसी फैक्टर चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

CM Yogi And Akhilesh Yadav
CM Yogi And Akhilesh Yadav (File Photo)
social share
Google CTA

Madhogarh Vidhan Sabha 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई सीटें ऐसी हैं जो किसी एक पार्टी का गढ़ मानी जाती थीं. लेकिन वक्त के साथ वहां के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए. ऐसी ही एक बेहद चर्चित विधानसभा सीट है बुंदेलखंड के जालौन जिले की माधवगढ़ सीट. ऐतिहासिक माधवगढ़ किले के लिए मशहूर यह सीट एक समय बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का अजेय किला हुआ करती थी. लेकिन पिछले दो चुनावों से यहां भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है.