UPTak Baithak Logo

कुर्सी पर बैठी मिली महिला की लाश, लूट या साजिश? कानपुर में उमा कुशवाहा की हत्या बनी पहेली!

कानपुर के रावतपुर इलाके में मंगलवार शाम एक महिला की कथित तौर पर लूट की कोशिश के दौरान हत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान उमा कुशवाहा के रूप में हुई है. उनकी बॉडी घर के अंदर कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला.

ADVERTISEMENT

Kanpur Uma Kushwaha Murder Case
Kanpur Uma Kushwaha Murder Case (Photo Edit By AI)
social share
Google CTA

Kanpur Uma Kushwaha Murder Case: कानपुर के रावतपुर इलाके में मंगलवार शाम एक महिला की कथित तौर पर लूट की कोशिश के दौरान हत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान उमा कुशवाहा के रूप में हुई है. उनकी बॉडी घर के अंदर कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला. गले पर गहरे नीले रंग का निशान था, जबकि घर का सामान भी बिखरा हुआ मिला. इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले घर में लूट की कोशिश की गई थी. घटना का पता देर रात उस समय चला, जब एक किराएदार पानी की मोटर चलाने के लिए घर पहुंचा.