लेटेस्ट न्यूज़

90 हजार मुस्लिम वोटों वाली जौनपुर सदर सीट पर क्या हैट्रिक लगा पाएंगे बीजेपी विधायक मंत्री गिरीश चंद्र यादव?

UP Kiska: जौनपुर सदर विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं. बीजेपी के मंत्री गिरीश चंद्र यादव के सामने सपा-कांग्रेस गठबंधन की चुनौती होगी. मुस्लिम, कुशवाहा-मौर्य और ओबीसी वोटों का समीकरण चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभाएगा.

ADVERTISEMENT

Jaunpur Sadar Vidhan Sabha 2027
Jaunpur Sadar Vidhan Sabha 2027
social share
Google CTA

Jaunpur Sadar Vidhan Sabha 2027: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की सदर विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है. जौनपुर सदर में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 90 हजार के करीब है जो किसी भी एक जाति या समुदाय में सबसे ज्यादा है. इसके बावजूद पिछले दो चुनावों (2017 और 2022) से यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और योगी सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव विधायक बनते आ रहे हैं. 2022 के कड़े मुकाबले में गिरीश चंद्र यादव ने करीब 8,000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में गिरीश चंद्र यादव अपनी हैट्रिक लगा पाएंगे या समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन उनका किला ढहाने में कामयाब होगा?