लेटेस्ट न्यूज़

पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों का बुलंदशहर में ‘हीरो’ जैसा स्वागत, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा ये तंज

ADVERTISEMENT

Pappu Yadav shoe attack: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी का बुलंदशहर में जोरदार स्वागत हुआ है. खुली जीप में रोड शो और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया है.

social share
Google CTA

Pappu Yadav shoe attack: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी गोस्वामी का गृह जनपद बुलंदशहर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया है. गांव पहुंचने पर दोनों युवकों का खुली जीप में रोड शो निकाला गया. महिलाओं ने उनकी आरती उतारी और उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सियासत भी गरमा गई है.