अबान की अंतिम विदाई में अतीक के तीनों बेटे उमर, अली और अजहम एक-दूसरे से लिपटकर फूट-फूटकर रोए, सामने आई तस्वीर
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में बेहद भावुक माहौल देखने को मिला. अबान की अंतिम विदाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर की जा रही हैं.
ADVERTISEMENT

Umar, Ali and Azham Prayagraj News
Umar, Ali and Azham Prayagraj News: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में बेहद भावुक माहौल देखने को मिला. अबान की अंतिम विदाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर की जा रही हैं. तस्वीरों में उसके भाई अली और अजहम खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोते नजर आए. लंबे समय से एक-दूसरे से दूर रहे तीनों भाइयों का यह मिलन बेहद दर्दनाक था. परिवार की मुश्किलों और जेल में बंद भाइयों के बीच अबान की मौत ने एक बार फिर अतीक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.
