लेटेस्ट न्यूज़

अबान की अंतिम विदाई के बाद इस हाल में झांसी जेल पहुंचा अली अहमद, रिपोर्टर के सवाल पर किया ये इशारा

अतीक अहमद के दूसरे बेटे अली अहमद करीब चार साल बाद अपने परिवार के बीच पहुंचे, लेकिन वजह बेहद दर्दनाक थी. अपने सबसे छोटे भाई अबान अहमद की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए अली को इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच से पैरोल मिली थी.

ADVERTISEMENT

Ali Ahmed Parole News
Ali Ahmed Parole News
social share
Google CTA

Ali Ahmed Parole News: अतीक अहमद के दूसरे बेटे अली अहमद करीब चार साल बाद अपने परिवार के बीच पहुंचे, लेकिन वजह बेहद दर्दनाक थी. अपने सबसे छोटे भाई अबान अहमद की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए अली को इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच से पैरोल मिली थी. सफेद रुमाल और काले कपड़ों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अली कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचा. उसने अबान के जनाजे को कंधा दिया, कांपते हाथों से मिट्टी दी और फिर भाई उमर से गले लगकर फूट-फूटकर रोया. छोटे भाई अजहम को भी उसने गले लगाया. इसके बाद अली को कड़ी सुरक्षा में वापस झांसी जेल ले जाया गया.