अबान की अंतिम विदाई में फूट-फूट कर रोए अतीक के तीनों बेटे, सालों बाद एक साथ दिखे उमर-अली-एजम
ADVERTISEMENT
Atiq Ahmed son: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. अंतिम विदाई के दौरान लंबे समय बाद उमर, अली और एजम एक साथ नजर आए और छोटे भाई की मौत पर भावुक होकर रोते दिखाई दिए.
Atiq Ahmed son: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. इस दौरान कब्रिस्तान में बेहद भावुक और गमगीन माहौल देखने को मिला है. सियासत और अतीक की दहशतगर्दी के परे, जिसने भी अबान के जनाजे की तस्वीरें देखीं, वह भावुक हो गया है. इस मौके पर अतीक के तीनों बेटे उमर, अली और एजम सालों बाद एक साथ नजर आए हैं. अपने सबसे छोटे और लाडले भाई को आखिरी विदाई देते समय तीनों भाई एक-दूसरे के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे.
