Mood kya hai Aligarh: अलीगढ़ में बीजेपी की ये गलती पड़ सकती है भारी! पत्रकारों ने बता दी असली चुनौती
Mood kya hai Aligarh: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के गढ़ में एंटी-इंकंबेंसी, विधायकों से नाराजगी और अधिकारियों के रवैये पर सवाल हैं. सपा का PDA दांव और टिकट बदलाव की रणनीति अलीगढ़ के सियासी समीकरण बदल सकती है.
ADVERTISEMENT

Mood kya hai Aligarh
Mood kya hai Aligarh: साल 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अलीगढ़ जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्विप करते हुए प्रचंड जीत हासिल की थी. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के मजबूत प्रदर्शन और बदलते सियासी घटनाक्रमों के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर जिला बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ा है. यूपी Tak के खास शो 'मूड क्या है' में अलीगढ़ के वरिष्ठ और दिग्गज पत्रकारों ने जिले के राजनीतिक समीकरणों, 10 साल की एंटी-इंकंबेंसी, जनप्रतिनिधियों से नाराजगी और नौकरशाही (अधिकारियों) के रवैये पर खुलकर अपनी राय रखी. पत्रकारों का मानना है कि अगर बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायकों के चेहरे नहीं बदले तो उसे इस बार बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.
