लेटेस्ट न्यूज़

सपा चीफ अखिलेश यादव किसे बनाएंगे UP विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष? अब इस नाम की हो रही खूब चर्चा

UP News: सपा किसे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाएगी? आज इस सवाल का जवाब मिल जाएगा. इसी बीच अब तूफानी सरोज का नाम भी नेता प्रतिपक्ष बनने की रेस में शामिल हो गया है. जानिए

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
google news

UP News: समाजवादी पार्टी किसे उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाएगी? अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी के सामने अपने किस नेता को विधानसभा में खड़ा करेंगे? आज इस सवाल का जवाब मिल जाएगा. बता दें कि आज समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर देंगे. इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने की दौड़ में तूफानी सरोज का नाम भी सामने आ गया है. वह भी इस रेस में शामिल हो गए हैं.