सरकार के होंठ किसने सिल दिए? हिंद महासागर तक पहुंचती जंग पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को सुनाई खरी-खोटी
UP Political News: अखिलेश यादव ने हिंद महासागर तक पहुंचे अमेरिकी-इजरायली हमलों पर भाजपा सरकार की चुप्पी को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे 'सरकार-शून्यता' का काल बताते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं.
ADVERTISEMENT

US-Israeli Strikes
UP Political News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिकी-इजरायली हमलों के हिंद महासागर तक पहुंचने पर भाजपा सरकार की चुप्पी को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे सरकार-शून्यता का काल बताते हुए सवाल किया कि आखिर सरकार की क्या मजबूरी है जो इस गंभीर सुरक्षा मुद्दे पर विदेश और रक्षा मंत्रालय मौन हैं. वहीं, अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए आगामी संसद सत्र में विवादास्पद विषय उठा सकती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब देश की सीमाओं पर खतरा मंडरा रहा है, तब भाजपा सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है.