लेटेस्ट न्यूज़

नरसिंह शोभा यात्रा में CM योगी बोले- 'उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है', फिर सांस्कृतिक विरासत को लेकर ये सब कहा

ADVERTISEMENT

गोरखपुर में आयोजित भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की.इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश को 'भारत की आत्मा' बताया.

social share
google news

CM Yogi Adityanath: होली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में भगवान नरसिंह जी की भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है. योगी आदित्यनाथ ने भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए विकास की ओर बढ़ रहा है.