कौन हैं ‘सपा के फाइनेंसर’ दीप नारायण यादव जिनसे मिलने अखिलेश यादव आज जाएंगे झांसी जेल?
UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी सोमवार को झांसी जेल में बंद पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मुलाकात…
ADVERTISEMENT

UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी सोमवार को झांसी जेल में बंद पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मुलाकात करेंगे. दीप नारायण यादव बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी का एक बड़ा चेहरा हैं. उन्हें पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार किया जाता है. यही वजह है कि अखिलेश यादव जेल में पूर्व विधायक दीपनारायण से मुलाकात करेंगे. वहीं, घर जाकर उनके परिवारी जनों से भी मुलाकात कर ढाढस बंधाएगे. आखिर कौन हैं यह दीप नारायण यादव जिनसे मुलाकात करने अखिलेश यादव झांसी जा रहे हैं और क्या है दीप नारायण यादव की समाजवादी पार्टी में अहमियत? खबर में आगे विस्तार से जानिए.