कौन हैं नसीम सोलंकी जिन्हें सपा ने उपचुनाव के लिए सीसामऊ से बनाया अपना प्रत्याशी?
Naseem Solanki News: हरियाणा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद ही सपा ने यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर 6 सीट पर अपने प्रत्याशी उतार दिए. मालूम हो कि सपा ने जिन 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, उनमें कानपुर की सीसामऊ सीट भी शामिल है.
ADVERTISEMENT

Naseem Solanki
Naseem Solanki News: हरियाणा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद ही सपा ने यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर 6 सीट पर अपने प्रत्याशी उतार दिए. मालूम हो कि सपा ने जिन 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, उनमें कानपुर की सीसामऊ सीट भी शामिल है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने सीसामऊ से नसीम सोलंकी को टिकट दिया है. ऐसे में लोग नसीम सोलंकी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. खबर में आगे नसीम सोलंकी के बारे में विस्तार से जानिए.