लेटेस्ट न्यूज़

Y-कैटेगरी की सुरक्षा हटी तो संजीव बालियान हुए योगी सरकार पर फायर! CM को लेटर लिख कह दी ये बड़ी बात

Sanjeev Balyan News: बीजेपी नेता संजीव बालियान की Y-कैटेगरी सुरक्षा हटाई गई, जान को खतरे का दावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
संजीव बालियान. फोटो: यशबंत नेगी
social share
Google CTA

Sanjeev Balyan News: सुरक्षा हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन जब कोई नेता अचानक से अपनी सुरक्षा से वंचित हो जाए, तो मामला सुर्खियों में आ जाता है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता संजीव बालियान ने जब अपनी Y-कैटेगरी सुरक्षा हटने की खबर सुनी, तो उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपनी चिंता जाहिर की. उनके लिए यह सिर्फ सुरक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि उनकी जान से जुड़ा सवाल है. लेटर में बड़ी बात कहते हुए बालियान ने कहा, "अगर पुलिस एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है, तो BJP के आम कार्यकर्ताओं की क्या हालत होगी?"