लेटेस्ट न्यूज़

तुम्हारा बल कहां गया…डॉ रोहिणी ने लगाए MP चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ आरोप तो बृजभूषण सिंह ने भीम आर्मी चीफ को लपेटा

UP News: डॉ. रोहिणी घावरी ने नगीना सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. इसी बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अब इस पूरे मामले पर चंद्रशेखर आजाद को घेरा है.

ADVERTISEMENT

Brij Bhushan Sharan Singh, Brij Bhushan Sharan Singh on MP Chandrashekhar Azad, MP Chandrashekhar Azad, Dr rohini ghavri, Dr rohini ghavri on chandrashekar azad, nagina mp chandrashekhar
UP News
social share
google news

UP News: भीम आर्मी चीफ और नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद इन दिनों विवादों में हैं. रोहिणी घावरी ने उनके खिलाफ गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. रोहिणी का आरोप है कि भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर ने उनका शोषण किया है. उनका ये भी आरोप है कि चंद्रशेखर ने सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि कई लड़कियों का भी शोषण किया है. रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर के साथ वह डीप रिलेशन में थी. मगर उन्हें ये भी पता था कि वह शादीशुदा हैं.