लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ को लेकर योगी-अखिलेश में चल रही जुबानी जंग! अब CM ने ये बोल सपा चीफ पर किया तीखा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की ओर से महाकुंभ को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर मंगलवार को कहा कि कुछ लोग इसे 'वीआईपी' स्नान से जोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav
Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav (Photo/PTI)
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की ओर से महाकुंभ को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर मंगलवार को कहा कि कुछ लोग इसे 'वीआईपी' स्नान से जोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सच यह है कि महाकुंभ समरसता और आस्था का संगम है, जहां जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र के भेदभाव को खत्म करके सभी श्रद्धालु एक साथ जुड़ते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की नकारात्मकता फैलाने वाले वही लोग हैं जिन्होंने जीवन भर अति विशिष्ट व्यक्तियों को मिलने वाली सुविधाएं भोगीं (वीवीआईपी ट्रीटमेंट) हैं और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक रास्ता खोलने का प्रयास किया था.