UPTak Baithak Logo

PM मोदी बोले- परिवारवादी पार्टियों को दलित आदिवासियों का बड़े पदों पर बैठना बर्दाश्त नहीं होता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कहा कि परिवारवादी पार्टियां दलित आदिवासियों को आगे बढ़ने नहीं देना चाहती और दलित आदिवासियों का बड़े पदों पर बैठना इन्‍हें बर्दाश्त नहीं होता.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कहा कि परिवारवादी पार्टियां दलित आदिवासियों को आगे बढ़ने नहीं देना चाहती और दलित आदिवासियों का बड़े पदों पर बैठना इन्‍हें बर्दाश्त नहीं होता. पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सीरगोवर्धन में संत रविदास की 647वीं जयंती पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण करने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही.