UPTak Baithak Logo

अंबेडकर जयंती पर BJP का बाबा साहब को नमन, मिशन 2024 के लिए दलित एजेंडे पर भी नजर

अंबेडकर जयंती पर यूं तो देश भर में कार्यक्रम हो रहे हैं पर यूपी में दोबारा पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल कर चुकी बीजेपी ख़ास…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अंबेडकर जयंती पर यूं तो देश भर में कार्यक्रम हो रहे हैं पर यूपी में दोबारा पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल कर चुकी बीजेपी ख़ास उत्साहित है. इसके लिए पार्टी ने न सिर्फ़ अपने हर पदाधिकारी की जिलों में ड्यूटी लगा दी, बल्कि सांसद, केंद्रीय मंत्री और योगी सरकार के मंत्री, सभी ज़मीन पर उतर पड़े. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए तीन कार्यक्रमों में शिरकत की. साथ ही, ये भी बताया कि वंचित वर्ग के लिए उनकी सरकार ने क्या काम किए हैं.