सपा उम्मीदवारों के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, अजय राय ने सीटों को लेकर कही ये बात
Uttar Pradesh By Election : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने छह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, जिससे राज्य की राजनीतिक हवाओं में नई हलचल मच गई है.
ADVERTISEMENT

यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय
Uttar Pradesh By Election : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने छह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, जिससे राज्य की राजनीतिक हवाओं में नई हलचल मच गई है. इस घोषणा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अजय राय ने कहा कि, 'सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है, राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पर निर्णय लेंगे. गठबंधन (INDIA गठबंधन) बना रहेगा.' उनका मानना है कि जो निर्देश पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त होंगे, उसी आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी.
