लेटेस्ट न्यूज़

UP के भाजपा एमएलए मुंबई में होने वाले ‘राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’ में नहीं जाएंगे, सामने आई वजह

UP Political News: यूपी के भाजपा विधायकों के ‘राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’ में जाने पर रोक लग गयी है. 15-17 जून तक मुंबई में होने वाले…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: यूपी के भाजपा विधायकों के ‘राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’ में जाने पर रोक लग गयी है. 15-17 जून तक मुंबई में होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में अब उत्तर प्रदेश के विधायक नहीं पहुंच पाएंगे. इसकी वजह यूपी में चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत होने वाली रैलियां हैं. शीर्ष नेतृत्व मिशन यूपी की 80 सीटों पर फोकस नहीं हटाना चाहता है. यही वजह है कि अब देश भर के विधायकों के साथ होने वाले सम्मेलन और ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए यूपी के विधायक नहीं जा सकेंगे.