लेटेस्ट न्यूज़

NTA के 47 अफसर टर्मिनेट, CJP प्रोटेस्ट के बीच हो गया बड़ा एक्शन!

नीट पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए NTA के 47 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. धांधली में संदिग्ध अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज करने की तैयारी भी की गई है.

ADVERTISEMENT

Dharmendra Pradhan
Dharmendra Pradhan
social share
Google CTA

NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे विवाद और विरोध-प्रदर्शनों के बीच शिक्षा मंत्रालय ने NTA यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी पर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, धांधली और पेपर लीक के आरोपों से घिरी NTA के 47 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से टर्मिनेट कर दिया गया है. इतना ही नहीं इनमें से कई अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी कर ली गई है.