पुलिस की नौकरी छोड़ छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सिपाही शेर सिंह ने कह दी ये बड़ी बात
Constable Sher Singh: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह ने नौकरी छोड़ने का दावा कर आंदोलनकारी युवाओं का समर्थन किया. उन्होंने लाठीचार्ज का विरोध करते हुए पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए. उनका बयान और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Constable Sher Singh
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. उत्तराखंड पुलिस में तैनात जवान शेर सिंह अपनी ड्यूटी और वर्दी छोड़कर प्रदर्शनकारी युवाओं के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंच गए हैं. यूपी Tak से बातचीत के दौरान शेर सिंह ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी है और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलनकारियों की सुरक्षा के लिए खड़े हुए हैं. उनका यह इंटरव्यू और दिए गए बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
