लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश के साथ गठबंधन पर राजभर ने रख दी ये बड़ी शर्त, ‘UP Tak उत्सव’ में किया बड़ा ऐलान

UP Tak उत्सव : इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल न्यूज चैनल UP Tak का काशी में ‘यूपी तक उत्सव’ का शानदार आगाज हो चुका है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Tak उत्सव : इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल न्यूज चैनल UP Tak का काशी में ‘यूपी तक उत्सव’ का शानदार आगाज हो चुका है. काशी में चल रहे यूपी तक उत्सव में सियासी जगत से लेकर कला और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों का जमावड़ा लग रहा है. इसी क्रम में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभापसा) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने यूपी तक के मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज की. इस दौरान राजभर ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर बड़ी बात कह दी है.