विधानसभा में प्रदर्शन करने जा रहे सपा विधायकों को पुलिस ने रोका? पार्टी ने लगाया ये आरोप
UP Political News: उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया था कि उनके विधायक और कार्यकर्त्ता आज यानी 14 सितंबर को विधानसभा…
ADVERTISEMENT

UP Political News: उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया था कि उनके विधायक और कार्यकर्त्ता आज यानी 14 सितंबर को विधानसभा परिसर में ‘महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भर्तियों में धांधली, स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टचार, गरीब के घरों पर चल रहे बुल्डोजर और किसानों की दुर्दशा’ जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन करेंगे. मगर बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि आज सपा के विधायकों को विधानसभा में प्रदर्शन करना था, मगर पुलिस उन्हें घरों से निकलने नहीं दे रही है.